मैंने लगभग 100-150 गाने लिखे हैं, उन्हें खुद गाना चाहता हूं: गोविंदा

अभिनेता गोविंदा ने अपने 58वें जन्मदिन पर कहा है कि उन्होंने अपने खाली समय में संगीत का अभ्यास करना शुरू किया था। ऐक्टर ने कहा, "मैंने लगभग 100-150 गाने लिखे हैं...उन्हें खुद गाना और परफॉर्म करना चाहता हूं। गोविंदा की तरह के गाने देखने के इच्छुक लोगों के लिए मैंने अपना खुद का एक प्लैटफॉर्म...'गोविंदा रॉयल्स' बनाने का सोचा है।"