कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैंने सदन में 3-बातें कहीं थी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसी भी बात पर जवाब नहीं दिया।" बकौल राहुल, "पहला ये कि दो हिन्दुस्तान बनाए जा रहे हैं...चुने हुए कुछ अमीरों और करोड़ों गरीबों का...दूसरी बात कही थी कि सभी संस्थाएं कैप्चर किए जा रहे हैं...और तीसरा ये कि चीन-पाकिस्तान अब एक हो गए हैं।"