मैंने सिद्धू को फोन कर कहा कि आइए बैठकर बात कर मुद्दे को सुलझाते हैं: पंजाब के सीएम चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कहा है, "मैंने उन्हें फोन कर साथ में बैठकर बात करने और मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा है।" उन्होंने कहा, "पार्टी अध्यक्ष कोई भी हो, वह परिवार का मुखिया है। मैंने उन्हें कहा कि पार्टी सर्वोच्च है।"