मैग्लेव तकनीक से सड़क पर 35 एमएम ऊपर चलने वाली कार का चीन में हुआ सफल परीक्षण

चीन में हाल ही में चुंबकीय उत्तोलन (मैग्लेव) तकनीक से लैस एक कार का हाईवे पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। विद्युत चुंबकीय बल द्वारा संचालित 2,800 किलोग्राम वज़न वाली यह कार सड़क की सतह से 35 मिलीमीटर ऊपर चलती है। चीन ने साल 2004 में शंघाई में पहली मैग्लेव ट्रेन को पेश किया था।