मैनपुरी (यूपी) में सोमवार को होने वाले लोकसभा उप-चुनाव से पहले सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ट्वीट किया, "मैनपुरी में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी नेता, कार्यकर्ता इकट्ठे होकर शराब और पैसा बंटवा रहे हैं।" उन्होंने लिखा, "मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग।" डिंपल के ट्वीट पर मैनपुरी पुलिस ने कहा कि मामले में जांच के आदेश दिए हैं।