बिग बॉस 9 फेम मॉडल कीथ सिक्वेरा व उनकी पत्नी और ऐक्ट्रेस रोेशेल राव पहली बार माता-पिता बन गए हैं। रोशेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद। हमारी बेटी, बेबी सिक्वेरा का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ।"
बकौल रोशेल, उन्होंने इस बच्चे के लिए प्रार्थना की थी और ईश्वर ने उनकी प्रार्थना सुन ली।