मॉडल क्रिसी टीगन ने करवाया आइब्रो ट्रांसप्लांट; शेयर की सर्जरी के बाद की तस्वीरें

मॉडल क्रिसी टीगन ने आइब्रो ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में लिखा, "अगर मैं इससे बच सकती थी तो मैं कभी मेकअप नहीं लगाती...इसलिए मैं इस सर्जरी के लिए बहुत उत्साहित थी जहां वे आपके सिर के पीछे से बाल निकालते हैं।" साथ ही उन्होंने टीन्स को आइब्रो न हटाने की चेतावनी दी।