रूसी इंस्टाग्राम मॉडल डारिया रेडियोनोवा की स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजी ₹2.7 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी को लंदन (यूके) में अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया जिसकी तस्वीर सामने आई है। वॉक्सहॉल कार से यह दुर्घटना होने का अंदेशा है और 26-वर्षीय रेडियोनोवा ने इस कार व दुर्घटना के बारे में जानकारी देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की है।