अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि 5'7 कद होने को लेकर दिल्ली में अपने मॉडलिंग के दिनों में लोग उन्हें नीचा दिखाते रहते थे। उन्होंने कहा, "मैं बैठी रहती थी तो लोग मुझसे कहते थे कि 'तुम्हें आज भी काम नहीं मिला', 'मॉडलिंग में तुम्हारा कुछ भी नहीं होने वाला है'।" बकौल कंगना, उन्हें बहुत छोटे-छोटे काम मिलते थे।