मॉडलिंग के समय कास्टिंग काउच का सामना किया, बिना कपड़ों के फोटो मांगी जाती थी: अंकित

टीवी ऐक्टर अंकित सिवाच ने बताया है कि मॉडलिंग के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा और उनसे बिना कपड़ों के तस्वीरें मांगी जाती थीं। बकौल ऐक्टर, "उन पार्टियों में बुलाया गया जो काम से संबंधित नहीं थीं...यह उत्पीड़न जैसा था क्योंकि मैं इसके लिए तैयार नहीं था। कई बार...इन परिस्थितियों के कारण हार मानने का मन हुआ।"