मॉडलिंग हो या रेंट भरने के लिए पैसे कमाना, जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं: सिद्धार्थ

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया है, "21-22 वर्ष का था जब...मैं 14-16 साल पहले मुंबई आया था...और मैंने बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं, अभिनेता के रूप में ऑडिशन देते समय की बात हो या मॉडलिंग के दौरान की।" उन्होंने आगे कहा, "रेंट भरने के लिए पैसे कमाने, असिस्ट करने...फिर ऑडिशन में सेलेक्ट होकर ब्रेक मिलने तक परेशानी देखी है।"