मोदी के पीएम बनने के बाद से भारत ने एक इंच ज़मीन भी नहीं खोई है: किरण रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने एक इंच भी ज़मीन नहीं खोई है। उन्होंने कहा कि देश का जो क्षेत्र चीन व पाकिस्तान के नियंत्रण में गया वो पहले के समय का है। बकौल रिजिजू, "मैं किसी का भी नाम नहीं लेना चाहता।"