मोदी जी अगर समय है तो जंतर-मंतर पर जाकर पहलवानों के 'मन की बात' सुनिए: कपिल सिब्बल

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सोमवार को ट्वीट किया, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी, 'मन की बात' के 100वें एपिसोड के लिए बधाई।" उन्होंने लिखा, "अगर आपके पास समय है तो कृपया करके जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों से मिलकर उनके 'मन की बात' भी सुनिए।" बकौल सिब्बल, इससे लगेगा कि प्रधानमंत्री उनके दर्द को समझने को तैयार हैं।

Load More