मोदी जी का 'नया भारत', छुट्टी के दिन भी महंगाई नहीं छोड़ती: पेट्रोल-डीज़ल पर सुरजेवाला

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को 6 दिनों में पांचवीं बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए जाने पर कहा है, "यह मोदी जी का 'नया भारत' है...जहां छुट्टी के दिन भी महंगाई नहीं छोड़ती!" सुरजेवाला ने लिखा, "आज फिर लगातार 6वें दिन, 5वां झटका... कब उतरेगा यह भाजपाई जीत का खुमार...कब तक जनता पर चौतरफा महंगाई की मार?"