आरजेडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए 'X' पर लिखा है, "समारोह में भारतीय सेना के सीडीएस और सेनाध्यक्षों को ढूंढिए?" आरजेडी ने लिखा, "मोदी जी ने सेना प्रमुखों को नाचने गाने वाले अभिनेताओं के पीछे की लाइन में बैठाकर क्या इस देश की फौज, फौजियों और देशभक्तों का अपमान नहीं किया है?"