मोदी जी पहले पीएम हैं जिन्होंने इस पद की गरिमा और अहमियत को कम किया: मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए प्रचार को लेकर कहा है, "मोदी जी ने (लोगों को) बांटने वाली हेट स्पीच दी।" उन्होंने कहा, "मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं...जिन्होंने इस पद की गरिमा और अहमियत को कम किया। किसी पूर्व प्रधानमंत्री ने किसी विशेष वर्ग...विपक्ष के लिए ऐसी...निम्न-स्तरीय भाषा इस्तेमाल नहीं की।"