कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की कोविड-19 की एक रिपोर्ट साझा कर कहा, "मोदी जी ना सच बोलते हैं....ना बोलने देते हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा था...कोविड-19 में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं...40 लाख भारतीयों की मौत हुई।" बकौल गांधी, प्रधानमंत्री अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा।