कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा है कि मोदी सरकार ने जनता की कमाई से बनी संपत्तियों की 'मेगा डिस्काउंट सेल' लगाई है। माकन ने आगे कहा, "केंद्र सरकार ने विकास के नाम पर दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है...एक नोटबंदी (डिमॉनेटाइज़ेशन) है जबकि दूसरा संपत्तियां बेचना (मॉनेटाइज़ेशन) है...और दोनों का व्यवहार एक जैसा है।"