कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने रेप व हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को मिली ज़ेड प्लस सुरक्षा को लेकर कहा है, "मोदी जी हैं तो मुमकिन है!...एक बलात्कारी को मिलती...ज़ेड प्लस सुरक्षा।" दरअसल, राम रहीम को खालिस्तानी समर्थकों से उनकी जान को खतरे की रिपोर्ट के बीच हरियाणा सरकार ने ज़ेड प्लस सुरक्षा दी है।