मोहम्मद कैफ ने चुना टी20 विश्व कप के लिए भारत का अपना प्लेइंग इलेवन

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारत का अपना प्लेइंग इलेवन चुना है। उन्होंने अपनी टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह दी है।