मोहाली कोर्ट ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ाई
मोहाली (पंजाब) कोर्ट ने ड्रग्स केस में आरोपी शिरोमणि अकाली दल के नेता व राज्य के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22-मार्च तक बढ़ा दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को बीते 23-फरवरी तक गिरफ्तारी से राहत देते हुए आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। जिसके बाद मजीठिया ने 24-फरवरी को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।