मौका मिलने पर विराट कोहली की बायोपिक करना चाहूंगा: कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि लोग उनसे इतना प्यार करते हैं। इंटरव्यू में कार्तिक से पूछा गया कि वह किसकी बायोपिक करना चाहेंगे जिसका उन्होंने जवाब दिया कि मौका मिलने पर वह क्रिकेटर विराट कोहली और रतन टाटा की बायोपिक करना चाहेंगे।