म्यूज़िक करियर के लिए कनाडा में न्यूज़पेपर बांटता, ईंटें बनाता व प्लेट्स धोता था: गिप्पी

पंजाबी सिंगर-ऐक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने 'मैशेबल इंडिया' को बताया है कि अपना म्यूज़िक करियर बनाने के लिए वह कनाडा में एकसाथ 3-3 नौकरियां करते थे। उन्होंने बताया, "मैं सुबह न्यूज़पेपर बांटता...फिर 8-9 घंटे फैक्ट्री में ईंटें बनाता...रात में मैं और मेरी पत्नी...फूड कोर्ट में प्लेट धोते व साफ करते।" बकौल गिप्पी, "दिन में मेरी पत्नी सबवे में सैंडविच बनाती थी।"