कॉमेडियन सुनील पाल ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में समय रैना, यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा की भद्दी टिप्पणियां करने को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा, "ये आतंकवादी हैं, इन लोगों को 10-10 साल की सज़ा होनी चाहिए।" पाल ने कहा, "इन गाली-गलौज वालों को केबीसी में क्यों बुलाया गया था?"