ये पिशाच हैं: अलाहबादिया के माता-पिता के सेक्स वाली भद्दी टिप्पणी पर मनोज मुंतशिर

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के माता-पिता के सेक्स वाली भद्दी टिप्पणी पर गीतकार मनोज मुंतशिर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शो के पैनलिस्ट पर कार्रवाई की मांग की है। मुंतशिर ने कहा, "ये पिशाच...हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कारविहीन करने का संकल्प ले चुके हैं।" उन्होंने कहा, "कॉमेडी का वो स्तर...जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया।"