फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप की शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, "ये भी गई। शेन उसका ख्याल रखना।" तस्वीरों में अनुराग और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज आलिया की शादी की रस्में निभाते नज़र आ रहे हैं। आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से मुंबई में शादी की थी।