ये हज़ारों लोगों की रोज़ी पर चोट है: 'जन नायकन' पर रोक को लेकर CBFC पर भड़के कमल हासन

ऐक्टर थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को सीबीएफसी से हरी झंडी ना मिलने पर उसकी पोंगल रिलीज़ की तारीख टल गई। इस पर अब ऐक्टर कमल हासन ने नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "सेंसर बोर्ड बिना किसी ठोस वजह के कोई फिल्म रोकता है तो उन हज़ारों परिवारों की कमाई रुक जाती है जो इस इंडस्ट्री पर निर्भर हैं।"