यूएस में अदाणी का नाम सुनते ही मोदी जी के चेहरे का रंग उड़ गया: कांग्रेस

अमेरिका में अदाणी घूस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने X पर लिखा है, "अदाणी का नाम सुनते ही मोदी जी के चेहरे का रंग उड़ गया...भ्रष्टाचार व्यक्तिगत मामला कब से हो गया?" वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए 'बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी' कविता लिखी।