inshorts

यूक्रेन ने मॉस्को और क्रीमिया पर दागे 699 ड्रोन, रूस ने किया नाकाम

रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन द्वारा 699 ड्रोन से किया गया बड़ा हमला नाकाम कर दिया है। ये ड्रोन क्रीमिया और मॉस्को क्षेत्र सहित एक बड़े इलाके में रोके गए हैं। मॉस्को के मेयर के अनुसार, राजधानी के पास 63 ड्रोन को मार गिराया गया। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के 5 साल होने वाले हैं।