यूक्रेन की नागरिकता लें फिर मैं आपकी बात सुनूंगा: ट्रंप की पार्टी के सांसद से ज़ेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राहम के 'ज़ेलेंस्की को यूक्रेन के राष्ट्रपति का पद छोड़ देना चाहिए' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वह हमारे देश के नागरिक बन सकते हैं...तब मैं उनकी बात एक यूक्रेनी नागरिक के रूप में सुनूंगा कि राष्ट्रपति कौन होना चाहिए।"