inshorts

मुंगेरीलाल से भी बुरा हुआ सपा सुप्रीमो का हाल: यूपी में अखिलेश की 'PDA' रथ यात्रा के बीच बीजेपी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में PDA रथ यात्रा निकालेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश का हाल सत्ता-वियोग के चलते मुंगेरीलाल से भी बदतर हो चुका है! उन्होंने कहा कि सपनों में कुर्सी, लेकिन हकीकत में बेचैनी उनकी फितरत बन चुकी है।