'उत्तराखंड की बेटी ना आई होती तो भैंस चरा रहे होते अखिलेश', CM योगी ने सपा प्रमुख पर कसा तंज़
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज़ कसते हुए उनकी पत्नी डिंपल यादव का ज़िक्र किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी ने अखिलेश को भैंस चराने से बचा लिया। योगी ने यह टिप्पणी अखिलेश के राजनीतिक सफर और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर की। उनके बयान को लेकर सियासी चर्चा शुरू हो गई है।