मथुरा (यूपी) में बीजेपी चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन व महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात की और उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनके साथ बैठक की। यह मुलाकात 2027 यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखी जा रही है।