inshorts

ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन सपा-कांग्रेस की 'बी टीम': सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों नेताओं के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को सपा और कांग्रेस की 'बी टीम' बताया। योगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए दोनों नेताओं को साथ लाया है।