यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में भेदभाव के आरोपों पर विधानसभा में कहा है, "महाकुंभ में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी स्नान किया...भेदभाव कहां है।" इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "अब क्या क्रिकेटर का भी नाम बदल दिया?" दरअसल, महाकुंभ की शुरुआत से पहले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने संगम में डुबकी लगाई थी।