inshorts

'हैदराबाद से आए हुए मौलाना मचल रहे हैं बहुत ज्यादा', CM योगी ने ओवैसी पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर की रैली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उनका नाम लिए बिना योगी ने उन्हें 'हैदराबाद से आया मौलाना' बताया और कहा कि वह बहुत ज्यादा मचल रहे हैं। योगी ने दावा किया कि यूपी में चुनाव परिणाम आने के बाद हैदराबाद का नाम भाग्यलक्ष्मी पुरम हो जाएगा।