पहले 'मुन्ना भाई' जैसों का बोलबाला था, परीक्षा कोई देता था व नौकरी किसी को मिलती थी: यूपी CM योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में 'मुन्ना भाई' जैसे लोगों का बोलबाला था। सीएम योगी ने कहा कि परीक्षा कोई और देता था और नौकरी किसी दूसरे को मिल जाती थी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल प्रशासनिक तंत्र के कुछ लोग ही इन गड़बड़ियों को अंजाम देते थे।