मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान गौरव दिवस पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, अगर उन्होंने संविधान पढ़ा होता तो भारत की संप्रभुता का संरक्षक होने का दावा नहीं करते। योगी ने कहा कि देश की संप्रभुता किसी परिवार या व्यक्ति में नहीं, बल्कि आम नागरिकों में निहित है।