यूपी में सिपाही से दरोगा बने पुलिसकर्मियों को राहत, ₹8 लाख तक की बांड राशि माफ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही से उपनिरीक्षक (दरोगा) बने 2025 बैच के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान जमा कराए गए ₹8-लाख तक की बांड राशि की रिकवरी माफ करने का फैसला किया है। यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए चयनित 4,543-अभ्यर्थियों में करीब 1,700 पहले से सिपाही के पद पर तैनात थे।