inshorts

योगी ने सपा पर लगाया यूपी लूटने का आरोप

लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के घोषणापत्र पर निशाना साधा। सपा के 30 लाख नौकरी और पुरानी पेंशन के वादे को झूठा बताया। गोमती रिवर फ्रंट घोटाले का हवाला देते हुए कहा कि सपा ने यूपी को जितना लूटा जा सकता था, उतना लूटा।