'सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है अयोध्या का दीपोत्सव', योगी बोले- डबल इंजन सरकार ने बदली सोच
अयोध्या (यूपी) में दीपोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत की उपेक्षा होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2017 में दीपोत्सव की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस आयोजन में संतों, विद्यार्थियों, कुम्हारों, सफाईकर्मियों और व्यापारियों की भागीदारी होती है।