योगी सरकार ने बढ़ाया डॉ जीके गोस्वामी का कार्यकाल, फॉरेंसिक में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

यूपी सरकार ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ जीके गोस्वामी का कार्यकाल एक साल बढ़ाने को मंज़ूरी दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी दोबारा नियुक्ति को स्वीकृति दी है। 1997 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी गोस्वामी पहले की सेवा शर्तों पर पद संभालते रहेंगे। उन्होंने फॉरेंसिक विज्ञान में नवाचार बढ़ाने की बात कही।