युजवेंद्र चहल और महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, अनबन के लगे कयास
पैपराज़ो वरिंदर चावला ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया है। हालांकि, युजवेंद्र और महवश के एक-दूसरे को अनफॉलो किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन कई ऑनलाइन यूज़र्स उनके बीच अनबन होने का कयास लगा रहे हैं।