भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा संग रिएलिटी शो 'द 50' में नज़र आने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उनकी ओर से बयान जारी कर कहा गया है, "ऐसी खबरों में सच्चाई नहीं है...चहल ऐसे किसी शो से नहीं जुड़े...न ही इसे लेकर कोई बातचीत हुई है...मीडिया और सोशल मीडिया यूज़र्स अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।"