कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' का वह एपिसोड यूट्यूब से हटा दिया गया है जिसमें माता-पिता को सेक्स करते हुए देखने को लेकर टिप्पणी की गई थी। सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूट्यूब को पत्र लिखकर वीडियो हटाने को कहा था। इस मामले में समय रैना, रणवीर अलाहबादिया व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।