यूट्यूब पर डेब्यू करते ही हैक हुआ अर्चना पूरन सिंह का चैनल
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में यूट्यूब पर व्लॉगिंग की शुरुआत की थी लेकिन उनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा, "रात करीब 2 बजे चैनल किसी ने हैक कर लिया कुछ भी समझ नहीं आ रहा है...उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा....मुझे कोई नहीं रोक सकता आपके साथ मस्ती करने से।"