यूट्यूबर ने केरल में रोका प्रियंका गांधी का काफिला, पायलट वाहन का हॉर्न बजने से था नाराज़

केरल में अनीश अब्राहम नामक यूट्यूबर ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले के सामने अपनी कार खड़ी कर उनके काफिले को रोक दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, बाद में उसे ज़मानत पर रिहा किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफिले के पायलट वाहन का हॉर्न बजने से अनीश को गुस्सा आया था।