inshorts

मेटा को यूथ कांग्रेस का अल्टीमेटम, कहा- अकाउंट्स से पाबंदी हटाओ, वरना दफ्तरों में करेंगे तालाबंदी

भारतीय युवा कांग्रेस ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के प्रतिबंधित अकाउंट बहाल करने की मांग की है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मेटा बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। मांगें पूरी न होने पर देशभर में मेटा कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी भी दी गई।