युद्ध के डर के बीच कतर एयरपोर्ट पर दिखी भारी भीड़, उड़ी विदेशियों के देश से निकलने की अफवाह
कतर के हमाद एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों का वीडियो सामने आने के बाद विदेशी कामगारों के युद्ध के डर से देश छोड़ने की अफवाहें फैल गईं। यह दावा अमेरिका-ईरान के बीच संभावित परमाणु टकराव की खबरों के बीच किया गया। हालांकि, आधिकारिक बयानों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर भारी भीड़ पहले से निर्धारित आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यास का हिस्सा है।