युद्ध की बात करना बंद कर पाकिस्तान के साथ बातचीत की पहल करें: केंद्र से महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर केंद्र से अपील की है कि अगर भारत को आगे बढ़ना है तो उसे युद्ध की बजाय पाकिस्तान संग बातचीत और सुलह का रास्ता अपनाना चाहिए। बकौल मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर के लोग सम्मान के साथ शांति चाहते हैं और वे देश की विदेश नीति में हस्तक्षेप का अधिकार रखते हैं।